चैन सिंह गुलेरिया पुनः बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित !

 चैन सिंह गुलेरिया पुनः बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ब्लॉक कांग्रेस जवाली के लिए चैन सिंह गुलेरिया को पुनः ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह जवाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा अब ब्लॉक स्तर पर भी संगठनात्मक नियुक्तियां कर दी गई हैं।

चैन सिंह गुलेरिया ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा पूर्व सीपीएस नीरज भारती का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस जवाली के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि चैन सिंह गुलेरिया को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि गुलेरिया एक अनुभवी, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पहले भी संगठन को मजबूती मिली है और भविष्य में भी कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी।

संसारी ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार तथा नीरज भारती का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। उनका यह सहयोग संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।

इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र राजू, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र शिंदा, मनमोहन सिंह, सुखबीर भाटिया, अनुभव, आईएमसी अध्यक्ष (गवर्नमेंट आईटीआई जवाली) मनु शर्मा, पंकज शर्मा, जग्गा सनोरिया, पूर्व बीडीसी उमेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर