चम्बा में नशा तस्करी पर पुलिस का वार—642 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 चम्बा में नशा तस्करी पर पुलिस का वार—642 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला चम्बा में अवैध रूप से नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। अब पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने चम्बा- पठानकोट एनएच पर चनेड़ के समीप एक 34 वर्षीय व्यक्ति को 642 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सदर थाना चम्बा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम इंस्पेक्टर गगनदीप की अगुवाई में मुख्य आरक्षी अवनीश के साथ चनेड़ के समीप गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक राहगीर की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उससे 642 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम देवी सिंह निवासी गांव लथरूंड डाकघर गनेड़ तहसील चुराह जिला चम्बा बताया। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सदर थाना चम्बा में मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है। नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर