बल्ह कांग्रेस को नया नेतृत्व: पवन ठाकुर बने ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर रहेगा फोकस

 बल्ह कांग्रेस को नया नेतृत्व: पवन ठाकुर बने ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर रहेगा फोकस


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह ब्लॉक कांग्रेस को नया नेतृत्व मिल गया है। पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सरधवार के पूर्व प्रधान पवन ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस बल्ह के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

पवन ठाकुर की नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने की दिशा में प्रदेश हाईकमान का सटीक निर्णय बताया है और नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी हैं।

नियुक्ति के बाद पवन ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक जुट करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बल्ह में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर