पालमपुर में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन, शांता कुमार ने की कार्यकर्ताओं की सराहना

पालमपुर में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन, शांता कुमार ने की कार्यकर्ताओं की सराहना


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने आज पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भेंट कर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर शांता कुमार जी ने पालमपुर संगठन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यहां के प्रत्येक कार्यकर्ता ने एकजुटता और पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण की चर्चा न केवल क्षेत्र में बल्कि पूरे प्रदेश में हो रही है।


बैठक के दौरान आगामी पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा में यह बात आई कि पालमपुर नगर निगम का गठन जिन उच्च उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया गया था, उस पर आपेक्षित गति से कार्य नहीं हो पाया है।


 त्रिलोक कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय से प्राप्त होने वाली करोड़ों की विकास निधि पालमपुर के स्वरूप को नया आयाम दे सकती थी, किन्तु इस दिशा में इच्छाशक्ति और प्रयासों की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दी ।


उन्होंने पालमपुर के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नगर निगम चुनाव आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलती है, तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों का मार्ग काफी हद तक प्रशस्त हो जाएगा।


शांता कुमार जी ने चर्चा करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश विकास की गति से भटक गया है, जिससे प्रदेश की जनता में निराशा और असंतोष का माहौल है।


अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में नगर निगम और पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त होगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर