28 करोड़ की लागत से बनने वाले बैजनाथ पपरोला बाईपास का कार्य जल्द होगा आरंभ : किशोरी लाल

 28 करोड़ की लागत से बनने वाले बैजनाथ पपरोला बाईपास का कार्य जल्द होगा आरंभ : किशोरी लाल

विधायक ने बैजनाथ में किए 54.80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण


बैजनाथ

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने आज पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में 54.80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। उन्होंने लगभग 33 लाख 55 हजार रुपये की लागत से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया तथा लगभग 21 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनने वाले बॉक्सिंग रिंग शेल्टर की आधारशिला रखी। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी जिसमें 60 कंप्यूटर एवं टैबलेट उपलब्ध करवाए गए हैं के माध्यम से विद्यार्थियों को ई-बुक्स, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री एवं शोध संसाधनों तक सहज पहुंच प्राप्त होगी जिससे उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनेगी। वहीं बॉक्सिंग रिंग शेल्टर के निर्माण से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और वे अपने खेल कौशल को और निखार सकेंगे।

विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि हाल ही में 28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बैजनाथ-पपरोला बाईपास को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसका कार्य जल्द ही आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से बैजनाथ तथा पपरोला बाजार में प्रतिदिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी तथा यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने आगे बताया कि बैजनाथ में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2 करोड़ रुपये की लागत से खीरगंगा घाट के सुधार एवं जीर्णोद्धार के लिए भी प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका उद्देश्य युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। 

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के समग्र विकास हेतु भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर एसडीएम संकल्प गौतम, खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी, नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी चमन कपूर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय सूद, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी शशांक धीमान, रेंजर वन अधिकारी दीपक भरमौरी, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद, अधीक्षक खंड प्राथमिक शिक्षा विनय मेहता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, रमेश चड्डा, रमेश परिहार, रणजीत राणा, कृष्ण राणा कार्तिक राणा सहित महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर