ब्राह्मण सभा नूरपुर ने धूमधाम के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
ब्राह्मण सभा नूरपुर ने धूमधाम के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
नूरपुर : विनय महाजन /
तहसील ब्राह्मण सभा नूरपुर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नूरपुर के एस डी एम अरुण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में एसडीएम अरुण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को अपनाते हुए सच्चाई, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जीवन जीना चाहिए।इस अवसर पर ब्राह्मण सभा नूरपुर द्वारा समाज में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं ओर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक रणवीर सिंह निक्का भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की बधाई दी और ब्राह्मण समुदाय द्वारा इस मौके पर उन्हें बुलाने का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें