चंबा चर्च में भव्य प्रार्थना सभा: पादरी एरिक की अगुवाई में कार्यक्रम, विश्व मनोज चरण ने दिया एकता व भाईचारे का संदेश

 चंबा चर्च में भव्य प्रार्थना सभा: पादरी एरिक की अगुवाई में कार्यक्रम, विश्व मनोज चरण ने दिया एकता व भाईचारे का संदेश


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चंबा में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान चर्च परिसर में आस्था और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन की अगुवाई पादरी एरिक ने की, जिसमें बड़ी संख्या में चर्च समुदाय के लोग शामिल हुए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के विश्व मनोज चरण ने शिरकत की। उनके चंबा पहुंचने पर चर्च समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पादरी एरिक ने उन्हें सोल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।


प्रार्थना सभा के दौरान समुदाय के प्रतिनिधियों ने चंबा में कॉन्वेंट स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव विश्व मनोज चरण के समक्ष रखा। इस पर विश्व ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि चंबा में कॉन्वेंट स्कूल खोलने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकें।


इस मौके पर मध्य प्रदेश के भोपाल डायसिस से आईं विश्व नेहा चरण सहित अन्य प्रभु सेवकों ने भी प्रार्थना सभा में भाग लिया और कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया।


अपने संबोधन में विश्व मनोज चरण ने प्रभु के वचनों के माध्यम से एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना ही सच्चे धर्म का आधार है।


प्रार्थना सभा का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र की शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव की कामना की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर