धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है

 धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है

टीका बणी से पहुंचे सैकड़ों लोगों विधायक सुधीर शर्मा ने किया पार्टी में शामिल, लोग बोले, धर्मशाला में कांग्रेस अब सिर्फ मतलबी लोगों की जुंडली


कांग्रेस में घुट रहा आम वर्कर का दिल, बिना विजन के काम ठप, जनता के बीच जवाब देना हुआ कठिन

सुधीर शर्मा बोले, प्रधानमंत्री मोदी की सारी दुनिया कायल, तभी इतने बड़े स्तर पर जुड़ रहे भाजपा से लोग

धर्मशाला

धर्मशाला में कांग्रेस अभी ब्लाक अध्यक्ष की ताजपोशी को भुना भी नहीं पाई थी कि भाजपा विधायक व फायर ब्रांड नेता सुधीर शर्मा ने सियासी काउंटर अटैक से कांग्रेस को जोर का झटका दे डाला है। रविवार को उस समय बड़ा सियासी सरप्राइज मिला, जब सुधीर शर्मा के रक्कड़ आफिस पहुंचकर टीका बणी के 50 परिवारों ने एकसाथ कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी परिवारोंं में युवाओं की संख्या काफी ज्यादा रही। सभी एक स्वर में कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस में आम कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं है। सिर्फ कुछ लोगों की मतलबी जुंडली कांग्रेस को चला रही है। कांग्रेस नेताओं में कोई विजन नहीं है। मेहनती लोगों को दरकिनार किया जाता है। इस पर सुधीर शर्मा ने कहा कि नए लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत है। आज दुनिया भर में लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बजता है। कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर लोग लगातार भाजपा से जुड रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में व्यव्स्था परिवर्तन का नाम देकर व्यवस्था का पतन कांग्रेस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के सारे प्रोजेक्टों को रोका है। जनता एक बार सबक दे चुकी है। आगामी चुनावों में फिर कांग्रेस को सबक मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आमजन से लेकर कर्मचारी तक को तंग किया है। यही कारण है कि लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। सुधीर शर्मा ने पूरे विधानसभा हलके की जनता से आग्रह किया है कि आने वाले चुनावों में ईमानदार और मेहनती लोगों को चुनें। समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों को सबक सिखाएं।



इन्होंने ज्वाइन की भाजपा


सर्व भानु अध्यक्ष जिला युवा वाल्मीकि सभा कांगड़ा , परमजीत सिंह मुख्य प्रभारी अखिल भारतीय बाल्मीकि सभा , दीपक अटवाल , रजत भाटिया , निकिता , सिमरन , काजल , आदर्श , अभय , प्रशांत , अभिषेक जैन , राहुल , विनायक , अंशुल , आयुष , कार्तिक , दिनेश कुमार , महोबत सिंह , जतिन भाटिया , रिश्व भाटिया , सिंधु चौधरी , शुभम , हरजीत सिंह , सुखविंदर सिंह बबलू , कुलदीप सिंह , एडी, मनजोत , अमन , दिनेश कुमार , सनी , जस्सी , पीयूष , गुरनूर , विशाल , मास्टर रमेश , अभिषेक भाटिया , निशांत , प्रियांश , शरद बांबा, सूरज छेत्री , शिवम , दीपक , मनोज भाटिया , रोहित छेत्री , राहुल कनोरिया , सुशील जैन , अजय व राजकुमार सहित उनके परिवार जनों ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा आने वाले समय मे कई और लोग कांग्रेस को छोड़ सकते हैं।


यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद का फल है कि आज सारी दुनिया में भाजपा का डंका है। नए लोगों का धर्मशाला भाजपा में स्वागत है, सभी को सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस में ईमानदार लोगों को व्यवस्था पतन के नाम पर तंग किया जाता है

सुधीर शर्मा, विधायक, धर्मशाला



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर