भनाला से रूलेड सड़क के उन्नयन पर 12 करोड़ रुपए व्यय: केवल पठानिया - Smachar

Header Ads

Breaking News

भनाला से रूलेड सड़क के उन्नयन पर 12 करोड़ रुपए व्यय: केवल पठानिया

 भनाला से रूलेड सड़क के उन्नयन पर 12 करोड़ रुपए व्यय: केवल पठानिया

नई बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, चौरी में महिला मंडल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास


शाहपुर

उपमुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज भनाला पंचायत के चौरी गांव में सरिता महिला मंडल के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि भनाला से रूलेड सड़क के अपग्रेडेशन पर 12 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। यह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के साथ-साथ अन्य साथ लगते क्षेत्रों के हजारों लोगों को सुगम यातायात की सुविधा प्रदान करेगी।


उन्होंने बताया कि वासा से चौरी तक 36 लाख रुपए की लागत से 3000 मीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन डाली गई है, जिससे चौरी के साथ साथ भनाला पंचायत के अन्य गांवों के लगभग 2000 लोगों को नियमित और सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने मौके पर मौजूद लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का समाधान मौके पर ही किया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।

इसके पश्चात उन्होंने चौरी-भनाला-ग्रेना-नाहलन-पक्का टयाला से शाहपुर तक चलने वाली नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

बारिश के बावजूद स्थानीय महिलामंडल सदस्य व ग्रामीणों ने गर्मजोशी से केवल पठानिया का स्वागत किया और महिला मंडल भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने हेतु उनका आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, प्रधानाचार्य रिशु समयाल, बीडीओ रैत कमलजीत, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण ऋषभ, विद्युत विभाग से विक्रम शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार,इकबाल मिनटा ,बीडीसी सदस्य देश राज, महिला मंडल प्रधान सरिता, पूर्व प्रधान मकरोटी अजय कुमार, कैप्टन शक्ति सिंह, डिम्पल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरि

क उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं