फॉलोअर्स बढ़ाने को लेकर फैलाई झूठी खबर, पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

फॉलोअर्स बढ़ाने को लेकर फैलाई झूठी खबर, पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई 

"फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में झूठी खबर फैलाओगे, तो कानून की पकड़ में जरूर आओगे!"

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध चमोली पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05 जुलाई 2025 को एक व्यक्ति द्वारा अपने फेसबुक पेज पर एक पुराने एक्सीडेंट का वीडियो साझा किया गया, जिसे नन्दानगर घाट क्षेत्र का बताकर पोस्ट किया गया, जबकि वास्तविकता में यह वीडियो किसी अन्य स्थान से संबंधित था। इस पोस्ट के वायरल होते ही स्थानीय लोगों में भ्रम और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच की और वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे कोतवाली कर्णप्रयाग बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्ति की काउंसलिंग की गई, पोस्ट को तुरंत डिलीट कराया गया और उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट के तहत उसका चालान भी किया गया।साथ ही उसे भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त हिदायत दी गई।

चमोली पुलिस का स्पष्ट संदेश:

"सोशल मीडिया का मतलब जिम्मेदारी है, अफवाह नहीं।"

"हर शेयर से पहले सोचें – क्या यह सत्य है?"

"वरना अगला पोस्ट... थाने से हो सकता है!"

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद