बंदे भारत ट्रेन के आगे महिला व पुरुष ने की आत्म हत्या

बंदे भारत ट्रेन के आगे महिला व पुरुष ने की आत्म हत्या 

हरिद्वार : रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे रोजाना की तरह वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से देहरादून जा रही थी। उसी दौरान ज्वालापुर में सेक्टर दो बैरियर के पास मुख्य मार्ग की बगल में स्थित रेलवे ट्रैक पर एक महिला व एक पुरुष खड़े हुए थे। ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनकर पुरुष तुरंत रेलवे ट्रैक पर लेट गया। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, महिला भी ट्रैक पर लेट गई। यह नजारा देखकर हर किसी के होश उड़ गए। चंद सेकेंड में ट्रेन गुजरने के बाद लोग दौड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे।जहां महिला व पुरुष के क्षत-विक्षत शव पड़े हुए थे। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई उन्हें पहचान नहीं सका। उनके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड आदि कोई दस्तावेज या सामान भी नहीं मिला कि जिससे उनकी पहचान कराई जा सके। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि महिला व पुरुष का आपस में क्या रिश्ता है, उन्होंने आत्महत्या क्यों की होगी, इस बारे में शिनाख्त होने पर ही कुछ पता चल पाएगा। महिला व पुरुष की उम्र करीब 50 वर्ष है। बहरहाल शवों के फोटो हरिद्वार जनपद सहित आस पास के जिलों में भेजे गए हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने घटना के संबंध में वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट बृजमोहन मीणा से बात की। उन्होंने बताया कि घटना से पहले एक पुरुष व महिला ट्रेन की पटरी के किनारे खड़े थे। जैसे ही ट्रेन उनके नजदीक पहुंची तो पहले पुरुष ट्रेन के आगे लेट गया। उसके महिला भी ट्रेन के आगे लेट गई। बताया कि उस समय ट्रेन 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसलिए ट्रेन को रोकना मुश्किल था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग