पिकअप और ट्रेलर के बीच टक्कर,13 लोगों की मौत,अन्य गंभीर घायल

पिकअप और ट्रेलर के बीच टक्कर,13 लोगों की मौत,अन्य गंभीर घायल 

रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक (पिकअप) और तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।यह सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय पिकअप ट्रक में करीब 50 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी लोग एक पारिवारिक या धार्मिक कार्यक्रम (संभवत: चौथिया छट्टी) में शामिल होकर चटौद की ओर लौट रहे थे। तभी सारागांव के पास उनकी गाड़ी एक ट्रेलर से भिड़ गई।

मौके पर ही 10 की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कई की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल रायपुर के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और बचाव दल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की जानकारी मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई। ट्रक और ट्रेलर के मलबे को हटाने में घंटों लग गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार