दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वर्ग के ज़ख्मों पर नमक छिड़क रही सुखू सरकार : डॉ संजीव गुलेरीया
दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वर्ग के ज़ख्मों पर नमक छिड़क रही सुखू सरकार : डॉ संजीव गुलेरीया
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
एक तरफ़ भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रदेश प्राकृतिक आपदा के संकट झेल रहा है और मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार इन विषम परिस्थितियों से यथासंभव निपट भी रही है और उधर पेंशन विहीन सरकारी सेवा से रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी जिन का सरकारी सेवा में कार्यकाल सिर्फ पांच से लेकर नौ साल तक का रहा है वो मुख्यमंत्री से बुढ़ापे में सम्मानजनक पेंशन के लिए मुख्यमंत्री से दर्जनों वार मिल कर सम्मानजनक पेंशन की मांग कर रहे हैं जिन की संख्या भी नाममात्र सैंकड़ों में है उन कर्मचारियों को पैसे देने के लिए सरकार आर्थिक संकट का रोना रोती है।
डाक्टर संजीव गुलेरीया प्रदेश अध्यक्ष न्यु पेंशन स्कीम दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निगमों- बोर्डों के अध्यक्षों उपाध्यक्षों का मानदेय भत्ते बढा कर सरकार हमारे दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वर्ग के ज़ख्मों पर नमक छिड़क रही है जो कि बहुत ही दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण रवैया है प्रदेश सरकार के मुखिया का पांच से नौ साल की सेवाएं देने वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वर्ग के प्रति।
आज यहां प्रैस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजीव गुलेरीया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ विपन महाजन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बुढ़ापे का सहारा हमारे रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी जिन की संख्या नाममात्र एक हजार से भी कम है ऐसे कर्मचारियों को क्लास वन टु थ्री एक कैटेगरी के अनुरूप सम्मानजनक पेंशन देकर मुख्यमंत्री सुक्खू पुण्य के हकदार बनें। ऐसे रिटायर्ड कर्मचारी जिन का शेष जीवन चंद वर्ष तक सीमित रह गया है वो मुख्यमंत्री सुक्खू को सदैव आशीर्वाद ही देंगे।
कोई टिप्पणी नहीं