विकास खंड कार्यालय नगरोटा सूरियां का फाइनल पैक होते देख भड़के लोग

विकास खंड कार्यालय नगरोटा सूरियां का फाइनल पैक होते देख भड़के लोग


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां विकास खंड कार्यालय नगरोटा सूरियां का फाइनल पैक होते देख भड़के लोग भारी संख्या में आज जनता नगरोटा सूरियां विकास खंड कार्यालय में पहुंचे बहुत तादाद में महिलाएं और युवाओं ने उपस्थिति दर्ज करवा रोष मे शामिल हुए।इस मौके पर संघर्ष समिति के सह संजोयक् गुरचरण सिंह वेदी कहां की विकास खंड की फाइलों को सफेद कपड़े में ऐसे बंद कर रखा है जैसे किसी मृत व्यक्ति को कफन से लपेटा का दृशीय हो ? उन्होंने कहा कि आम जनता के हक के लिए चाहे और भी कदम उठाने पड़े, उस से भी फिर पीछे नहीं हटेगे ।लेकिन विकास खंड कार्यालय को नगरोटा सूरियां ज्बाली नहीं जाने देंगे । लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी सजय गुलेरिया ने कहा कि हमें जिस भी हद तक जाना पड़ेगा हम जाएंगे उन्होंने कहा कि मंत्री चंद्र कुमार नगरोटा सूरियां देखकर राजी नहीं ,उन्होंने कहा कि अब चंद्र कुमार के परिवार का राजनीति से अंत हो जाएगा उन्होंने कहा कि अब कभी भी चौधरी चंद्र कुमार के परिवार का कोई भी व्यक्ति विधायक नहीं बनेगा जैसा उन्होंने यहां के लोगों के साथ व्यवहार किया है और विकासखंड कार्यालय को शिफ्ट कर रहे हैं, यह बहुत ही दुखद बात है । वहीं भारी संख्या में महिलाओं ने चौधरी चंद्र कुमार होश में आओ के नारे लगाकर अपना कड़ा विरोध प्रकट किया महिलाओं ने भी कहा है कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं चाहे इसके लिए हमें जेल ही क्यों न जाना पड़े ? उन्होंने कहा कि हल्का विधायक ने नगरोटा सूरियां का गला घोट दिया है, यहाँ की पहचान को खोया जा रहा है। रितु देवी ने कहा कि आम जनता के अधिकार को छीने नहीं देंगे ये ब्लॉक खंड कार्यलय यहाँ की पोंग डेम ओस्तीज की पहचान है सरकार यहाँ की पहचान को बरकरार रखे आम जनता को दिक्कतें ना दे। पूर्व चेयर मैन बलवीर पठानिया ने कहा है आम जनता के हक की लडाई लडी जाएगी, जिसके लिए अगर और भी कदम उठाने पड़े तो जनता अपने इस हक के लिए तेयार है। युवा नवीन कुमार ने कहा की इलाके के युवा मे भी बड़ा आक्रोश है, मन में इतना दुख है कि यहाँ की पहचान को छीना जा रहा है , जोकि घोर अन्यांय है।ये कतेइ सहन नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जन भावनाओ तुरंत समझे नही तो विशाल रूप में आंदोलन का रूप अपने हक के युवा वर्ग संघर्ष समिति के साथ लड़ेगा। इस अवसर पर कई ग्राम पंचायत के प्रधान ,उप प्रधान , पंचायत सदस्य,और जिला परिषद , युवा वर्ग विशेष रूप में उपस्थित हुए। आज संघर्ष समिति का धरना 25 वाँ दिन प्रवेश कर गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित