7 साल की मासूम की गई जान, शादी समारोह में नाइट्रोजन धुएं वाले ठंडे बर्तन में गिरी

7 साल की मासूम की गई जान, शादी समारोह में नाइट्रोजन धुएं वाले ठंडे बर्तन में गिरी, खुशियाँ बदली मातम में 

राजगढ़ जिले के खुजनेर कस्बे में नाइट्रोजन धुएं वाले इवेंट ने 7 साल की मासूम की जान ले ली. विवाह समारोह के दौरान यह इवेंट जानलेवा साबित हुआ, जिसके बाद परिवार और स्थानीय लोग ऐसे खतरनाक इवेंट्स पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं.

घटना 6 मई को हुई, जब वरमाला की रस्म से पहले वर-वधू की इंट्री के लिए इवेंट मैनेजर ने नाइट्रोजन धुएं वाली सामग्री से भरा ठंडा बर्तन रखा था, ताकि धुएं के बीच फोटो सेशन हो सके. इसी दौरान समारोह में शामिल बाढ़गांव की मासूम वाहिनी गुप्ता उस बर्तन में गिर गई और करीब 80 प्रतिशत झुलस गई. उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर गंभीर हालत के कारण इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया.  

पांच दिन तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार रात वाहिनी ने दम तोड़ दिया. वाहिनी के पिता राजेश गुप्ता ने बताया, हम परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. वहां केमिकल से भरा बर्तन रखा था, जिसमें वाहिनी खेलते-खेलते गिर गई. प्राथमिक उपचार के बाद हम उसे इंदौर ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. उन्होंने मांग की कि नाइट्रोजन जैसे खतरनाक केमिकल वाले इवेंट्स को तुरंत बंद किया जाए.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग