गुजरात में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में भिड़ी कार, 7 लोगों की मौके पर हुई मौत

गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार 25 सितंबर की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार सभी लोग श्यामला जी मंदिर दर्शन करने के बाद अहमदाबाद लौट रहे थे।



हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शव कार में बुरी तरह फंस गए। बाद में कार को कटर से काटकर किसी तरह शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के दौरान कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। बता दें कि एक्सीडेंट में मारे गए सभी लोग अहमदाबाद के रहनेवाले थे।

सुबह 6 बजे उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें सात स्पॉट पर ही मारे गए, जबकि एक घायल है।

हादसा सुबह 6 बजे हुआ। माना जा रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, तभी उसे झपकी आई और कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल फौरन मौके पर पहुंची । शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त