एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 24.827 किलोग्राम सोना बरामद किया

एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 24.827 किलोग्राम सोना बरामद किया 


कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई 20 जुलाई को उस वक्त की जब दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-174 से दो संदिग्ध यात्री सूरत पहुंचे।कस्टम विभाग ने 28.1 किलोग्राम सोने का पेस्ट (जिसमें लगभग 24.827 किलोग्राम शुद्ध सोना था) बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 25.57 करोड़ रुपये है। जांच के बाद दुबई से आए दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों यात्रियों की कस्टम एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तारी हुई जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। मामले की आगे जांच जारी है। कस्टम विभाग ने दोनों संदिग्ध यात्रियों (पति-पत्नी) की गतिविधियों पर पहले नजर रखा था, लेकिन सीआईएसएफ से मिली सूचना के आधार पर संदेह और भी ज्यादा गहरा गया जिसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए रोका गया। जांच के दौरान जब दोनों की तलाशी ली गई तो 28.1 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद हुआ जिसे उन लोगों ने कपड़ों, अंडरगारमेंट्स, बैग और जूतों में छिपाया था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त