ट्रेन में बेटी को बचाने के चक्कर में गर्भवती मां की भी हुई मौत, भाई की शादी शामिल होने जा रही थी

ट्रेन में बेटी को बचाने के चक्कर में गर्भवती मां की भी हुई मौत, भाई की शादी शामिल होने जा रही थी 

राजस्थान : 13 नवंबर की दोपहर यादगिरी - नालवर रेलवे स्टेशन के बीच गांव के कुछ बच्चे पशु चराने गए थे. उन्होंने झाड़ियों में दो शव पड़े देखे. ग्रामीणों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी. पुलिस ने शव बरामद किए और पहचान के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर डाले. वीडियो देखकर मांगीलाल ने शव की पहचान की. पुष्पा देवी 5 महीने की गर्भवती थीं. पोस्टमॉर्टम के दौरान उनके पेट से 5 महीने का भ्रूण भी निकाला गया.

आपको बता दें कि राजस्थान के जालोर के बासड़ा-धनजी निवासी मांगीलाल देवासी 35 वर्षीय आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में मोबाइल एसेसरीज का होलसेल व रिटेल व्यापार करते हैं. 22 नवंबर को उनके साले की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए मांगीलाल ने पत्नी पुष्पा देवी 32 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र 9 वर्षीय और बेटी रवीना 5 वर्षीय के साथ 9 नवंबर को ट्रेन पकड़ ली. मांगीलाल अपने परिवार के साथ ट्रेन संख्या 22690 से अनंतपुर से अहमदाबाद जा रहा था।

रात करीब 11:30 बजे यादगिरी और नालवर  के बीच बेटी रवीना को बाथरूम जाना था. मां पुष्पा उसे साथ लेकर गईं. बाथरूम के बाहर हाथ धोते समय फर्श पर पानी था, जिससे रवीना फिसलकर नीचे गिर गई. उसे बचाने के प्रयास में पुष्पा भी संतुलन खो बैठीं. कोच का गेट खुला था और दोनों ट्रेन से नीचे गिर गईं।

इसके बाद करीब 12 बजे मांगीलाल की नींद खुली तो सीट पर पत्नी और बेटी नहीं थीं. उन्होंने पूरे कोच में खोजा, लेकिन कहीं नहीं मिलीं. उन्हें लगा कि शायद किसी स्टेशन पर उतर गई होंगी और ट्रेन छूट गई हो. अगले स्टेशन रायचूर पर उतरकर उन्होंने जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. दिव्यांग होने के बावजूद मांगीलाल ने बेटे और दो भाइयों के साथ 3 दिन तक लगातार तलाश जारी रखी. कई जगह पैदल जाकर ट्रैक के किनारे भी खोजा।

13 नवंबर की दोपहर यादगिरी- नालवर स्टेशन के बीच गांव के कुछ बच्चे पशु चराने गए थे. उन्होंने झाड़ियों में दो शव पड़े देखे. ग्रामीणों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी. पुलिस ने शव बरामद किए और पहचान के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर डाले. वीडियो देखकर मांगीलाल ने शव की पहचान की. पुष्पा देवी 5 महीने की गर्भवती थीं. पोस्टमॉर्टम के दौरान उनके पेट से 5 महीने का भ्रूण भी निकाला गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त