माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव,विधायक संजय रत्न ने की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव,विधायक संजय रत्न ने की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता 



अंब (ऊना) माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता श्री ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने की। इस दौरान स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने श्री रत्न सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक रूप से सम्मान किया।

अपने संबोधन में विधायक संजय रत्न ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि माता रानी के नाम से ऐसा भव्य आयोजन करना न केवल सराहनीय है, बल्कि इससे ऊना जिला में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के सहयोग से यह महोत्सव लगातार भव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है।

पर्यटन विकास को प्राथमिकता

विधायक संजय रतन ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस कर रही है। देवभूमि हिमाचल शक्तिपीठों की पावन धरती है, इसलिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं।

महोत्सव ने ऊना की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया

वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में महोत्सव का दूसरा संस्करण अत्यंत सफल और भव्य रूप से संपन्न हो रहा है। अपार जनसमर्थन और उत्साह के चलते यह महोत्सव अब यहां की स्थायी सांस्कृतिक परंपरा के रूप में स्थापित हो गया है।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूर्णत: हिमाचली कलाकारों के नाम रही। स्टार कलाकार कुमार साहिल और एसी भारद्वाज ने अपने सुरीले गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से समां बांधा।

इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, उपायुक्त जतिन लाल की धर्मपत्नी डॉ रेणु सहरावत, ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी ज्ञानेश्वर, अश्विनी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल