प्लेन क्रैश में जान गवाने वाले को ₹1 करोड़ की सहायता राशि ऐलान: टाटा ग्रुप

प्लेन क्रैश में जान गवाने वाले को ₹1 करोड़ की सहायता राशि ऐलान: टाटा ग्रुप 

टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में ऐलान किया है कि 'हम घायलों का मेडिकल खर्च भी उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सारी जरूरी देखभाल और सहायता मिले। टाटा ग्रुप की ओर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि 'एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं। चंद्रशेखरन नेकहा कि 'हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI171 आज दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान अपनी उड़ान के दौरान अधिकतम 174 नॉट (322 किमी/घंटा) की गति ही प्राप्त कर सका। रिपोर्ट्स के अनुसार उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट ने कथित तौर पर संकट का संकेत जारी किया। शुरुआती मेडे कॉल के बाद कॉकपिट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच कोई और संवाद नहीं हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त