सामान्य पर्यवेक्षक की निगरानी में मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन

 सामान्य पर्यवेक्षक की निगरानी में मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन


शिमला : गायत्री गर्ग /

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की निगरानी में मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई, जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने की।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 04 जून 2024 को होगी जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र की मतगणना लगभग 800 कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। दूसरी रेंडमाइजेशन में जिला शिमला के 304, जिला सोलन के 256 और जिला सिरमौर के 243 मतगणना कर्मियों की रेंडमाइजेशन की गई और मतगणना पार्टियों का गठन किया गया है जिन्हे काउंटिंग टेबल 4 जून को मतगणना शुरू होने से पूर्व आवंटित किए जायेंगे।  

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) शिमला ज्योति राणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिमला पंकज गुप्ता, तहसीलदार निर्वाचन शिमला राजेन्द्र शर्मा सहित जिला शिमला, सोलन और सिरमौर के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर