स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की

 स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की


शिमला : गायत्री गर्ग /

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चैपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ननाहर पंचायत के गांव मलकौत (कलून) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की।

उन्होंने लोगों के साथ पंडाल में बैठकर श्रीमद् भागवत कथा को सुना तथा शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 06 जून, 2024 से 13 जून, 2024 तक चला, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने कथावाचक विश्व विख्यात भागवत भास्कर की उपाधि से अलंकृत कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज से श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन सुना।   

उन्होंने इस कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक सुंदर समाज का निर्माण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी का यह 1547 वीं श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा थी।

श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस रामलोक साधुपुल के संस्थापक अमर देव महंत जी ने भी शिरकत की तथा कथा को सुना।

इस से पूर्व कथा में मशहूर भजन गायक भईया किशन दास सिरसा वाले ने भजन के माध्यम से समा बांधा।

भागवत कथा का आयोजन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन रजनीश किमटा द्वारा करवाया गया था, जिसमें प्रत्येक दिन जिला शिमला के चैपाल, ठियोग, जुब्बल कोटखाई, सिरमौर तथा अन्य राज्यों से लगभग 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग