लाहौल स्पीति में बीती रात मकान में आग लगने से चार साल का मासूम बच्चा जिंदा जला

लाहौल स्पीति में बीती रात मकान में आग लगने से चार साल का मासूम बच्चा जिंदा जला


लाहौल स्पीति: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति से एक ह्दय वदीर्ण कर देने वाली आगजनी की घटना उभर कर सामने आई है। इस आगजनी में देखते ही देखते मासूम की जान चली गई। तो वही दूसरी तरफ विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि केलांग आगजनी में आज सुबह मासूम बच्चे का शव मिल चुका है, जो बिल्कुल अक्षत अवस्था में पाया गया. फौरी राहत के तौर पर परिवार को 25 हज़ार रुपए और सभी जरूरत का सामान तत्काल दे दिया जाएगा . आपदा प्रबंधन के तहत 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि परिवार को जल्द देने तथा साथ ही जिनका घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है, उन्हें भी उचित मुआवजा जल्द देने के लिए प्रशासन को निर्देशित कर लिया है. हमारी संवेदना परिवार के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी.

आपको बता दें कि लाहौल के केलांग में जिला अस्पताल के पास एक मकान में आग लग गई. पुराने मकान में नेपाली परिवार रहता था. घटना के बाद बच्चे की मां और अन्य लोग जैसे तैसे मकान से बाहर निकल गए, लेकिन चार साल का मासूम बच्चा अंदर ही फंस गया. घटना के बाद मौके पर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. बच्चे की मां अपने मासूम को अंदर जलता देख बाहर जोर-जोर से रोती रही और कहती रही कि मेरे बच्चे को बचा लो. इस दौरान लोग उसे सांत्वना देते रहे. फायर ब्रिगेड का गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी. इस दौरान रात को बच्चे के खोजने की कोशिशें होती रही. डीएसपी केलंग राजकुमार ने घटना की पुष्टि की है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार