एलओसी के माछल सेक्टर में विंटर ट्रैक पर ऑपरेशनल टास्क में हमीरपुर के 23 वर्षीय अमित की हुई शहादत


एलओसी के माछल सेक्टर में विंटर ट्रैक पर ऑपरेशनल टास्क में तीन जवानों की हुई शहादत,हमीरपुर के 23 वर्षीय अमित भी शामिल 

हमीरपुर: विजय ठाकुर/ हमीरपुर के 23 वर्षीय सेना के जवान SEP Amit Sharma की जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सड़क हादसे में हुई मौत,वर्तमान में वह जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे. बीते मंगलवार को वह एलओसी के माछल सेक्टर में विंटर ट्रैक पर ऑपरेशनल टास्क में दो अन्य जवानों sub parshotam Kumar, HAV Amrik के साथ संकरे रास्ते पर बर्फ टूट गई और तीनों गहरी खाई में जा गिरे, खाई में गिरने से तीन जवान शहीद हुए हैं. जिनमें तलासी खुर्द का अमित शर्मा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि आज मृतक का शव पैतृक गांव पहुंच सकता है. इस बात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. वहीं, ग्राम पंचायत धनेड़ की प्रधान कुंडला देवी बताया कि क्षेत्र के लिए यह बहुत दुखदाई समाचार है. जवान कुपवाड़ा में डोगरा रेजिमेंट में तैनात था. अभी तक शव पैतृक गांव में नहीं पहुंचा है।

अमित शर्मा मात्र 18 साल की आयु में डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हो गए थे,वर्ष 2018-19 में उन्होंने डोगरा रेजिमेंट ज्वाइन की थी उनके पिता का नाम विजय कुमार है जोकि दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं और माता अलका देवी गृहणी हैं. बेटे के सेना में भर्ती होने पर पूरा परिवार काफी खुश था. शहीद अमित शर्मा का एक बड़ा भाई है जोकि निजी काम करता है, जबकि बहन की शादी हो चुकी है. अमित शर्मा अविवाहित था. बताया जा रहा है कि अमित शर्मा जमा दो उत्तीर्ण करने के बाद बीएससी कर रहे थे उसी दौरान वह सेना में भर्ती हो गए थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक