जम्मू कश्मीर में साल के पहले दिन ही आतंकी हमले में तीन नागरिकों की मौत, सात लोग घायल

 


जम्मू कश्मीर में साल के पहले ही दिन एक आतंकी हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। आर्मी सेना इलाके को घेर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग एक कार में आए और लोगों पर गोलियां चला दीं। गोली मारने के बाद, वो कार में भाग गए। मौके पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
इससे पहले एडीजी मुकेश सिंह ने बताया था कि घटना ऊपरी डांगरी गांव में हुई। गोलीबारी तीन घरों में हुई, जो एक-दूसरे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर थे। दो नागरिकों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद ने इस घटना को लेकर कहा- "राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस व जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं।"दो मृतकों की पहतान सतीश और दीपक के रूप में हुई है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक