ऊना-होशियारपुर मार्ग पर हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ऊना-होशियारपुर मार्ग पर हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल 

ऊना: ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात गांव घालूवाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक उपचाराधीन है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात को घालूवाल मुख्य चौक पर ऊना से पंडोगा की ओर जा रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी वाहन से ऊना अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अपनी सही दिशा में जा रहा था, जबकि बाइक सवार गलत साइड से आ रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन मौके पर खड़ा कर दिया।

फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग