विधुत पेंशनर्ज फोरम के जवाइंट फ्रंट ने फतेहपुर में बैठक दौरान बोर्ड प्रबंधन को दी चेतावनी तुगलकी फरमान बापिस लो अन्यथा होगा आंदोलन

 विधुत पेंशनर्ज फोरम के जवाइंट फ्रंट ने फतेहपुर में बैठक दौरान बोर्ड प्रबंधन को दी चेतावनी तुगलकी फरमान बापिस लो अन्यथा होगा आंदोलन 


फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /

 बिधुत पेंशनर्ज फोरम के जवाइंट फ्रंट ने फतेहपुर के एक निजी पैलेस में राज्य सचिव अश्वनी ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक कर बोर्ड प्रबंधन को चेतावनी दी है कि हाल ही में निकाले गए तुगलकी फरमान को बापिस लिया जाए अन्यथा आंदोलन होगा.

बैठक दौरान मिडिया से रूबरू होते हुए जवाइंट फ्रंट के प्रदेश उपाध्यक्ष पबन मोहल ने कहा हाल ही में बोर्ड प्रबंधन ने कार्यलय पत्र निकाल बिभागीय कार्यलय परिसर में बैठक व रोष प्रदर्शन न करने के तुगलकी फरमान जारी किये हैं.

जिससे पूरा जवाइंट फ्रंट खफा है व बोर्ड प्रबंधन को चेतावनी देने के साथ ही अपील भी करता है कि उक्त फरमान को बापिस लिया जाए अन्यथा आंदोलन होगा..

साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी अपील की है कि तुरंत जवाइंट फ्रंट को वार्ता के लिए बुलाया जाए ताकि जवाइंट फ्रंट की समस्याएँ व मांगे सरकार के टेबल पर रखी जा सके..

वहीं बिधुत बिभाग में बतौर आउटसोर्स ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने भी उनके लिए स्थाई नीति बनाने की अपील की है.. उन्होने कहा कि उन्हें डर है कि जिस तरह से स्मार्ट मीटर लगाने का प्रचलन चला है जिस कारण कहीं उन्हें बाहर का रास्ता न दिखा दिया जाए.

बताया मंडल फतेहपुर में करीब 11 आउटसोर्स कर्मचारी हैं जिन्हे उक्त डर सता रहा है..

उन्होने भी मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनके लिए भी कोई न कोई स्थाई नीति बनाई जाए.

ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो पाए.

इस मौक़े पर जवाली से इंजीनियर कृष्ण धीमान, नूरपुर से रवि धीमान, रेहन से रमन कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार, राजेश कुमार, संजीव शर्मा, लेख राज, रजत चौधरी, पबन शर्मा, रजत ठाकुर, बलकार चौधरी, राजमल,तरसेम, सुदर्शन सिंह, शिशुपाल,मैडम मोनिका, मैडम पंकज शर्मा सहित अन्य जवाइंट फ्रंट के सदस्य उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

अमलेला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल