दिव्यांग खेम चंद को राहत,एसडीएम बल्ह और समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी ने दिखाई इंसानियत

  दिव्यांग खेम चंद को राहत,एसडीएम बल्ह और समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी ने दिखाई इंसानियत


उपमंडल बल्ह के अंतर्गत आने वाले गांव गलमा में बुधवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बल्ह स्मृतिका नेगी स्वयं खेम चंद पुत्र बंगाली के घर पहुंचे और उन्हें राशन, कंबल तथा अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। खेम चंद जी 100 प्रतिशत शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।

एसडीएम बल्ह द्वारा की गई इस मानवीय पहल के साथ-साथ समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी जी ने भी आगे आकर खेम चंद जी की सहायता की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 25,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की, जिससे खेम चंद के परिवार को बड़ी राहत मिली।

यह मदद न केवल आवश्यक सामग्री तक सीमित रही, बल्कि इसमें आत्मसम्मान और सामाजिक सहयोग की भावना भी झलकती है। खेम चंद और उनके परिजन इस सहायता से भावुक हो उठे और उन्होंने एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी तथा सर्वजीत सिंह बॉबी का आभार प्रकट किया।

स्थानीय लोगों ने भी इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और इसे प्रशासन तथा समाज के बीच मजबूत संबंध का उदाहरण बताया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा