12वीं कक्षा के इंग्लिश विषय की परीक्षा स्थगित

12वीं कक्षा के इंग्लिश विषय की परीक्षा स्थगित

चंबा समाचार

चंबा:-  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 मार्च शनिवार को होने वाली 12वीं कक्षा के इंग्लिश विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में 10वीं के स्थान पर गलती 12वीं का पेपर खोल दिया गया था। 

ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए कल होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  शिकायत मिलने पर एग्जाम मित्र ऐप लॉन्च की है। इसमें पेपर खोलने का वीडियो अपलोड किया जाता है। 

जब डेटाबेस से वीडियो चेक किया गया तो शिकायत सही पाई गई। पाया गया कि परीक्षा केंद्र में 12वीं अंग्रेजी का पेपर गलती से खुल गया है। 

पेपर निर्धारित डेट और टाइम से पहले खोल दिया गया है, ऐसे में नैतिकता के आधार पर बोर्ड इस प्रश्न पत्र के आधार पर आगे परीक्षा नहीं करवा सकता है। 

इसके चलते बोर्ड ने 8 मार्च, 2025 को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आगामी तिथि बाद में नोटिफाई होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं