हिमाचल में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा अब 29 मार्च को

हिमाचल में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा अब 29 मार्च को

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला:-  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया था। वहीं, अब ये परीक्षा 29 मार्च को 2 से 5 बजे तक होगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8 मार्च को रद्द हुई 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन अब 29 मार्च को होगा। यह परीक्षा प्रदेश भर में 2300 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे सत्र में सांय दो से पांच बजे तक आयोजित होगी। 

इस परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के दौरान प्रदेश भर में नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय के तहत आते 93494 के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

जानकारी के अनुसार 7 मार्च को जिला चंबा के तहत आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र स्टाफ ने 8 मार्च को होने वाले जमा दो कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के प्रश्न पत्र को खोल दिया था। इसकी शिकायत बोर्ड प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से मिली थी। 

धर्मशाला समाचार

इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम मित्र मोबाइल एप पर अपलोड किए गए वीडियो से भी इसकी पुष्टि की थी। इसके चलते हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया था।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जमा दो अंग्रेजी विषय की रद्द की गई परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर में 29 मार्च को सायंकालीन सत्र में किया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर