हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न परीक्षाओं की डेट शीट जारी की

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न परीक्षाओं की डेट शीट जारी की

शिमला समाचार

शिमला(ब्यूरो):-   फाइनल डेट शीट के अनुसार शास्त्री प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीएससी ऑनर्स (बायोटैक्राेलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी) व बीए ऑनर्स (अंग्रेजी, भूगोल, मनोविज्ञान व अर्थशास्त्र) प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है।

बीएससी ऑनर्स (बायोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी) प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी। बीएससी ऑनर्स (बायोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी) तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। 

बीए ऑनर्स (अंग्रेजी, भूगोल, मनोविज्ञान व अर्थशास्त्र) प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 29 मार्च से, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। विस्तृत डेट शीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

बीबीए, बीसीए व बीवॉक के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीबीए के अलावा बीसीए, बीबीए इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमैंट (बीटीटीएम), बीवॉक व बीएफए की अप्रैल में शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क 29 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा। वीरवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड