जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन: सोम लाल धीमान

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन: सोम लाल धीमान

ऊना समाचार

ऊना:- उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान ने बताया कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा वाले सभी निजी स्कूलों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राइवेट स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण एवं नई मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

उन्होंने निजी पाठशालाओं के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी पाठशाला की मान्यता एवं नवीनीकरण मान्यता शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पोर्टल के लिंक  emerginghimachal.hp.gov.in पर 10 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके उपरांत किसी भी निजी स्कूल का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक की मान्यता ऑनलाइन प्रदान की जाएगी। उपनिदेशक ने बताया कि नई मान्यता शुल्क कक्षा पहली से आठवीं तक 10 हजार तथा कक्षा छठी से 8वीं तक 5 हजार और मान्यता नवीनीकरण शुल्क 500 रुपए रहेगा। मान्यता शुल्क सभी आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाना होगा। जिन निजी शिक्षण संस्थानों की मान्यता को पांच वर्ष पूर्ण हो गए हैं उन्हें नई मान्यता के लिए आवेदन करना होगा और अन्य निजी शिक्षण संस्थानों को मान्यता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाना अनिवार्य है। इस बारे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01975- 223088 और 223586 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड