इंडियन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कटोरा में हुआ वार्षिक समारोह का आयोजन

इंडियन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कटोरा में हुआ वार्षिक समारोह का आयोजन

कांगड़ा समाचार

नगरोटा सूरियां (प्रेम स्वरूप शर्मा):- इंडियन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कटोरा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमंडल ज्वाली के डीएसपी बीरी सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। समारोह में बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों पर चोट करते हुए विभिन्न नाटकों की प्रस्तुतियां दी। नर्सरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने नशे से होने वाली बीमारियों व नशे से बचाव सहित बड़ों के सम्मान की प्रेरणा देने वाले नाटकों की मुख्यातिथि ने सराहना की। 

समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक निदेशक तिलक राज धीमान ने की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2018 में स्कूल इस उद्देश्य के साथ शुरू किया था कि बच्चों को गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ सामाजिक कुरीतियों व बुराइयों से दूर रह कर बच्चों में अच्छे संस्कारों का भी सृजन हो। स्कूल की मुख्याध्यापक रेणु बाला ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। 

ज्वाली के डीएसपी बीरी सिंह ने युवाओं में बढ़ते नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों पर निगाह रखें कि वह किसी बुरी संगत में तो नही पड़ रहा। वहीं अगर कोई नशा बेचता या करता नजर आए तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें। 

सूचना देने वाले कि पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्वाली क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है इस सफल बनाने में बच्चों के अभिभावक भी पुलिस का सहयोग करें। बाद में उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कार बांट कर सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी