ट्रेलर से भिड़ी कार , दो महिलाओं की हुई मौत, 3 घायल

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा स्थित डीह तिलक ठाकुर के पास शुक्रवार की सुबह करीब 6:15 पर गाजीपुर की तरफ से बलिया जा रही बोलेरो के चालक को झपकी आने पर  सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई।



जानकारी के मुताबिक बलिया जनपद के नगर थाना क्षेत्र के गोठाई बलुआ और चकरा गांव निवासी पांच महिलाएं, दो बच्चियों एक चालक के साथ गाजीपुर में किसी मठ में गए थे। शुक्रवार की सुबह को सभी गाजीपुर से मऊ होते हुए बलिया जनपद के नगर जा रहे थे।

करीब सुबह 6:15 बजे अभी बोलेरो हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव के पास पहुंची थी कि अचानक कार चालक धनंजय यादव को झपकी आ गई। जिससे बोलेरो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर में पीछे से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से पांच घायलों को सीएचसी पर लाया गया। जबकि तीन को वहीं से जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

सड़क पर टहल रहे स्थानीय लोगों ने घटना को देख पुलिस को जानकारी देते हुए सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। कार में सवार कुल आठ घायलों को सीएससी पर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राधिका (40) पार्वती (45) निवासी गोठाई बलुआ को मृत घोषित कर दिया। जब ढाई साल के बच्ची और 18 साल की एक किशोरी सहित अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सक के मुताबिक चालक धनंजय यादव की स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर