नवरात्र की पूजा का फूल लेकर लौट रहे छात्र को पिकअप ने कुचला, हुई मौत

पटना : घटना उस वक्त हुई, जब वह पूजा का फूल लेकर घर लौट रहा था। दीघा थाने के बाटागंज के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बुधवार को नौवीं के छात्र अमन कुमार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।



ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजनों के अनुसार अमन नवरात्र की पूजा को लेकर हर दिन फूल लाने जाता था। सप्तमी को उसका परिवार विशेष पूजा में लगा था। इसके लिए अमन फूल लेकर निकला था। फूल लेकर वह घर लौट रहा था, तभी सड़क हादसे में उसकी जान चली गयी। अमन तीन बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था।

पिकअप वैन ने पहले धक्का मारा, जिससे छात्र सड़क पर गिर गया. लोगों को पास आता देख छात्र का सिर कुचलते हुए पिकअप चालक फरार हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर दीघा थाना और ट्रैफिक थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और जाम को हटाय।  मृत छात्र अमन रामजीचक की पटेल गली स्थित विनोद सिंह के मकान में किरायेदार लाल बहादुर चौधरी उर्फ बादल का बेटा है। उसका परिवार मूल रूप से भागलपुर का रहने वाला है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार