बीच सड़क लगा लाशों का ढेर, किसी ने पति व भाई तो किसी ने खोया बेटा व पिता

 उत्तर प्रदेश : किसी ने बेटा खोया, किसी ने भाई तो किसी ने पति और पिता। पांच मौत के बाद चार गांवों में सन्नाटा पसर गया है। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और चालकों की लापरवाही ने शनिवार पांच की जान ले ली।



इकौना के जयचंद पुर कटघरा के मजरा पांडेयपुरवा निवासी लल्लन के पिता सूबेदार की तबीयत खराब है। शनिवार को वह पिता की दवा और कृषि बीज आदि लेने के लिए वह पिता के साथ टैंपो से इकौना के लिए निकले थे। शाम जल्दी घर लौटने का वादा कर घर से निकले लल्लन कभी न लौटने वाले सफर पर चले गए। मौत की सूचना के बाद जहां परिजन अस्पताल की ओर तो ग्रामीण उनके घर सांत्वना देने दौड़ पड़े। घटना में सूबेदार भी घायल हो गया।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में नेशनल हाईवे-730 पर मोहनीपुर तिराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने छह घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां से बस्ती निवासी कार सवार दो युवकों समेत पांच को भिनगा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गिलौला थाना क्षेत्र मोहम्मदापुर निवासी अयोध्या प्रसाद के घर में सन्नाटा था। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि उनका मुकदमा इकौना तहसील में विचाराधीन है। शनिवार सुबह वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए घर से निकले थे जिस टैंपो से वह इकौना आ रहे थे। उसके चालक ने सवारी बैठाने के लिए मोहनीपुर तिराहे के निकट सड़क पर ही अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रही कार से भिड़ंत हो गई।

कार में गांव के ही सोहराब (42) भी थे। विजय एनएच-730 (कुशीनगर-पीलीभीत) में मोहनीपुर के पास रफ्तार अधिक होने कारण कार सामने जा रहे ऑटो से टकरा गई। दोनों वाहन हाईवे किनारे खड्ड में जा गिरे।

 बस्ती जिले के सोरहा थाना क्षेत्र के नव्वागांव निवासी विजय चौधरी (32) बहराइच में अपनी एसयूवी कार की मरम्मत करवाकर घर लौट रहे थे। कार में गांव के ही सोहराब (42) भी थे।

हादसे में ऑटो सवार श्रावास्ती के मोहम्मदापुर निवासी अयोध्या प्रसाद (60) व धरसवां निवासी मुरलीधर (60) की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार विजय व सोहराब सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने ऑटो सवार लल्लन (44) व ननके यादव (30), रफीक (40) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय, सूबेदार (70), नागेश्वर प्रसाद (48), साकिरा बानो (35) व शिवराम (22) को भिनगा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। उन्होंने जिलाधिकारी को मृतक आश्रितों व घायलों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया