रंगड़ो ने किया हमला, शादी की खुशियाँ बदली मातम में, दूल्हे समेत दर्जनों हुए घायल

रंगड़ो ने किया हमला, शादी की खुशियाँ बदली मातम में, दूल्हे समेत दर्जनों हुए घायल  

रंगड़ों का हमला इतना तीव्र और अचानक था कि वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन तब तक रंगड़ों ने दर्जनों लोगों को घायल कर दिया. दूल्हा स्वयं भी इस हमले में बुरी तरह घायल हुआ। 

हुआ यूँ कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भरमोटी पंचायत के गांव रक्कड़ करौर गांव के निवासी की शादी का कार्यक्रम था, शादी पहले परिवार और रिश्तेदार गुगा मंदिर में माथा टेकने के लिए एकत्रित हुए थे. सभी ने सुबह पूजा-अर्चना की, रोट प्रसाद चढ़ाया और माथा टेककर वापसी के लिए निकल ही रहे थे कि तभी अचानक मंदिर परिसर के पास रंगड़ों ने झुंड ने हमला कर दिया. रंगड़ों के अचानक हमले से वहां भगदड़ मच गई. इस हमले में दूल्हा सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में एक ही परिवार के करीब 25 सदस्य घायल हो गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें तत्काल उपचार के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने बताया कि बच्चों सहित कुल 25 लोग इस हमले में घायल हुए हैं। परिजनों और गांववासियों ने प्रशासन से इस घटना का संज्ञान लेने और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार