शिमला के नेरवा में खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 2 की हुई मौत

शिमला जिला के चौपाल उपमण्डल में एक और सड़क हादसा हुआ है।  हादसा नेरूवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर शामठा टिक्करी मार्ग पर पीपलाह नामक स्थान पर हुआ।  यहां के नेरवा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक स्कॉर्पियो जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।



हादसे में जीप सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय प्रताप हंसटा पुत्र रती राम गांव बासरा डाकघर टिक्करी तहसील नेरूवा और बिहारी मूल के तुना राम (41) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली स्कॉर्पियो एचपी 08C-0346 में चार लोग सवार थे। इसमें एक स्थानीय व्यक्ति औऱ तीन बिहारी मूल के व्यक्ति थें। दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर रूप से जख्मी हैं।

घायल हुए दो व्यक्ति बिहारी मूल हैं और इनका सिविल अस्पताल नेरूवा में उपचार चल रहा है। ये सभी बीती रात अपने निवास की ओर जा रहे थे कि चालक द्वारा नियंत्रण खोने से जीप गहरी खाई में लुढ़क गिरी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और हताहतों तथा घायलों को खाई से निकाला।  

चौपाल के डीएसपी सुशांत शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायलों का उपचार चल रहा है और इनकी हालत गम्भीर है। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और कारणों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया