ट्रक की चपेट में आने से तीन लड़कियों की हुई मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर पटेल चौक के मुराम कला गांव के निकट एक दर्दनाक घटना में ट्रक के नीचे दबकर तीन लड़कियों की मौत हो गई। एक लड़की गंभीर रूप से घायल है।



ड्राइवर ने अचानक सड़क पर जाम देखकर ब्रेक लगाई लेकिन उसने नियंत्रण खो दिया। ट्रक ढलान के नीचे पलट गया जिस से चारों लड़कियां दब गई और यह दर्दनाक घटना हुई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ गया। सभी लड़कियों की उम्र 8 से लेकर के 18 वर्ष के बीच है। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है । गंभीर रूप से घायल नैना कुमारी को रिम्स रांची भेजा गया है। मृतकों में मनीषा कुमारी ,ममता कुमारी और प्रतिमा कुमारी के नाम शामिल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल एसडीपीओ के नेतृत्व में यहां पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में किया। ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश जताया है।

ट्रक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना रामगढ़ के पटेल चौक के मुराम कला गांव के निकट एनएच-33 पर हुई। बताया गया कि चावल लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान गांव से पूजा के लिए मंदिर जा रही चार लड़कियां उसके नीचे दब गईं। इनमें से तीन की मौत हो गई जबकि एक लड़की इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी लड़कियां मुराम कला गांव से दुर्गा पूजा का पूजा करने माया टुंगरी मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान रांची की ओर से चावल लदा ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था।

ग्रामीणों का कहना है कि चुटुपालू घाटी से पटेल चौक तक गाड़ियां काफी स्पीड में आती हैं, इसके कारण यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। गाड़ियों के स्पीड पर नियंत्रण करने की जरूरत है। मौके पर पहुंचे रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बच्ची को रिम्स रांची रेफर किया गया है। रांची से रामगढ़ की ओर चावल लगा ट्रक आ रहा था। मुलायम कला गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे दबकर इन लड़कियों की मौत हो गई. दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर