भीषण सड़क हादसे में इंजीनियिरंग कॉलेज के चार छात्रों समेत पांच की हुई मौत

कानपुर : कानपुर के भौती हाईवे पर सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पीएसआईटी इंजीनियिरंग कॉलेज के चार छात्रों समेत पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय चारों स्टूडेंट्स कार से कॉलेज जा रहे थे।



इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत चारों स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई।कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की सहायता से कार को काटकर शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। परिजनों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

भौती चौराहे के पास पहुंचने पर कार ट्राले में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी काटकर पांचों शवों को बाहर निकालकर तत्काल पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया।सनिगवां निवासी विजय साहू पीएसआईटी के बीटेक फोर्थ ईयर के छात्र प्रतीक, थर्ड ईयर के सतीश और गरिमा और फर्स्ट ईयर की आयुषी को कार में बैठाकर सोमवार सुबह कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। अभी कार भौती चौराहे के पास पहुंची थी तभी एकाएक आगे चल रहे ट्राले ने अचानक ब्रेक मारी। अनियंत्रित कार ट्राले में जा घुसी। इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक भी कार में जा घुसा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग