400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

शिमला : हादसा बीती रात करीब 12:45 बजे हुआ। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल-पुलबाहल मार्ग पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। तीनों युवक जुब्बल क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।



पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। सिविल अस्पताल चौपाल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मृतकों में मुकेश कुमार(32) पुत्र भाग चंद गांव दोची, परीक्षित भारती(28) पुत्र परजीत गांव कदरोट जुब्बल व विनोद कुमार(32) पुत्र चतरू, गांव दोची जुब्बल शामिल हैं। उधर, उपमंडलाअधिकारी चौपाल ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की है।

जानकारी के अनुसार सरांह से पुलबाहल जा रही एचपी-10सी 0476 नंबर की कार लिहाट गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर शैली ढांक से लुढ़ककर करीब 400 मीटर नीचे जलौना खड्ड में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना चौपाल पुलिस को दी। पुलिस की टीम भी रात 3:00 बजे तक घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों शवों को सड़क तक पहुंचाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग