बेकाबू डंपर ने 15 लोगों को रौंदा, 5 की हुई मौत , 10 रेफर

दौसा : दौसा जिले जिले के लालसोट शहर के बस स्टैंड पर रविवार सुबह बेकाबू डंपर ने 15 लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।



लालसोट जिला अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि 15 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से चार की पहले ही मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतकों में लक्ष्मी महावर (14), रेवड़ (33) पुत्र गेंडालाल, महेश चंद्र शर्मा और रामहरि योगी की पहचान हुई है। वहीं, घायलों अजय (33) पुत्र जेनेंद्र, कस्तूरी (34) पत्नी रामफूल, पप्पू (50) पुत्र बहरूपिया, बिरमा (45) पत्नी जगदीश, अर्चना (35), हाकिम सिंह (60) छाजूसिंह, गोलू (14) पुत्र लल्लू महावर, मानसिंह (14) पुत्र बजरंग, उर्मिला (40) पत्नी शंभूदयाल और पूजा (30) को दौसा और दूसरे हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

लालसोट एएसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि गिट्टियां लेकर जा रहे डंपर ने ब्रेक फेल होने की वजह से बस स्टैंड पर खड़े लोगों व सामने आए वाहनों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दस घायलों को गंभीर हालत में दौसा व जयपुर के हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों का कहना था कि दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री के बावजूद डंपर भीड़ भरे इलाकों में घुस रहे हैं। पुलिस ने हादसे के बाद डंपर के चालक को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

सोनवाल ने बताया कि लालसोट से दौसा की ओर जा रहे रास्ते की ओर लंबी ढलान है। दोपहर के समय बजरी से भरा एक डंपर ढलान की ओर जा रहा था। इसी दौरान डंपर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गया। कई लोग डंपर की चपेट में आ गए। इसमें एक बच्ची और महिला समेत पांच लोगों की मौत हुई है। ये सही बात है कि सुबह आठ बजे से बड़े वाहनों की एंट्री शहर में बंद है। इसके बावजूद कैसे ये डंपर शहर में घुसा इसकी जांच कर रहे हैं। शहर में दो एंट्री पॉइंट हैं, दोनों पर पुलिस जाब्ता लगाया गया है, ताकि भविष्य में कोई वाहन दिन में शहर में न घुस पाए।

केबिनेट मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा ने एक्स नपर लिखा कि दौसा जिले के लालसोट बस स्टैंड पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे के दु:खद समाचार प्राप्त हुए। इस हादसे में कई लोगों की हुई असमय मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें। इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार