ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की हुई मौत, 1 घायल

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की।



सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कार्रवाई का आश्वाशन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूबसेन व भगवानदेई थाना जैंत क्षेत्र के गोपालगढ़ में ठाकुर जी के वस्त्र बनाने का कार्य करते थे। वहीं रामबाबू गोपालगढ़ में फर्नीचर का कार्य करता है।

जैंत थाना क्षेत्र के सिंघार मोहल्ला निवासी भगवानदेई पत्नी मन्नू सोमवार सुबह करीब 9 बजे गांव से छटीकरा जाने के लिए जैंत कट पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। तभी गांव निवासी रामबाबू पुत्र जगनी निवासी दिल्ली वाला मोहल्ला व सूबसेन पुत्र खजानी निवासी चौक मोहल्ला जैंत ने आकर महिला को लिफ्ट देने के लिए बाइक रोकी। 

इसी समय पीछे से आए तेज गति ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही महिला भगवान देई व सूबसेन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं रामबाबू गंभीर घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर जैंत के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हाईवे जाम करने के लिए जमा हो गए।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कार्रवाई का आश्वाशन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग