कोचिंग में पढ़कर घर लौट रहे छात्र को डंपर ने रौंदा, बुझ गया घर का चिराग

अमेठी : स्थानीय लोगों ने डंपर छोड़ भाग रहे चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी। काफी मान मनौव्वल के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

भौसिंहपुर निवासी बृजेश सिंह का पुत्र ओम सिंह मंगलवार सुबह संग्रामपुर चौराहा पर स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने आया था। वह कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रहा था। चौराहे से लोहिया नगर मार्ग की तरफ छात्र बढ़ा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।

इससे छात्र की साइकिल अनियंत्रित हो गई और छात्र डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

पुलिस ने भीड़ का आक्रोश शांत कराकर मार्ग पर आवागमन बहाल कराया। थानाध्यक्ष ईश नारायण मिश्र ने बताया कि डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौत हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्घटना के बाद डंपर छोड़कर भाग रहे चालक को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। छात्र की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे लोहिया नगर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

छात्र ओम अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। इसके चलते माता-पिता का ओम दुलारा था। सड़क हादसे में हुई मौत के बाद माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ परिवारजन को ढांढस बंधाती दिखी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया