मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 व 22 जुलाई को होंगे कलाकारों के ऑडिशन

 मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 व 22 जुलाई को होंगे कलाकारों के ऑडिशन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में होंगे


ऑडिशन

चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए 21 व 22 जुलाई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में ऑडिशन (स्वर परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने दी।

उन्होंने बताया कि कलाकारों के चयन प्रक्रिया को लेकर तीन ऑडिशन कमेटियों का गठन किया गया है। ऑडिशन दोनों दिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे।

21 जुलाई को भरमौर, पांगी, सलूणी, चुराह, भटियात तथा डलहौजी उपमंडलों से संबंधित कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

चंबा उपमंडल एवं जिला से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन 22 जुलाई को होंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच