जंगली मशरूम खाने से चम्बा में 19 लोग बीमार, 7 अस्पताल में भर्ती

 जंगली मशरूम खाने से चम्बा में 19 लोग बीमार, 7 अस्पताल में भर्ती 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला मुख्यालय चम्बा के साथ लगते सरू गांव में जंगली मशरूम का सेवन करके एक ही परिवार के 19 सदस्यों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज चम्बा में सात व्यक्तियों को भर्ती कर लिया गया है, जबकि शेष 12 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की भांति बुधवार रात भी परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में उन्होंने जंगली मशरूम का सेवन किया, जिसके कारण देर रात उनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के सभी सदस्य मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ देर बाद 12 पारिवारिक सदस्यों की तबीयत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। जबकि 7 सदस्यों को प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज चम्बा के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हर्ष महाजन ने बताया कि भर्ती किए गए व्यक्तियों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार दर्ज हो रहा है। डॉ. हर्ष ने लोगों से बरसात के इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर