कुलदीप सिंह पठानिया भरमौर तथा ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

 कुलदीप सिंह पठानिया भरमौर तथा ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 11:30 बजे बिन्तरु नाग मन्दिर के लिए लिंक रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे तथा चुवाड़ी से दोपहर बाद 4 बजे प्रस्थान कर शाम 6:30 बजे चंबा पहुंचेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 22 जुलाई (मंगलवार) को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमौर तथा 23 जुलाई (बुधवार) को डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास की निरंतरता में 24 जुलाई (गुरुवार) को जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की कक्षा 11वीं व 12वीं की मेधावी बालिकाओं के लिए “फ्री स्कॉलरशिप योजना” का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम बगढार स्कूल में होगा। 26 जुलाई (शनिवार) को वह ग्राम पंचायत रजैं के गांव सरोग में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 27 जुलाई (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2025 चंबा के उद्घाटन समारोह एवं रात्रि 8 बजे में प्रथम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में भी महामहिम राज्यपाल के साथ रहेंगे । विधानसभा अध्यक्ष 28 जुलाई (सोमवार) को प्रातः 11 बजे चंबा से शिमला के लिए रवाना होंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला