ओडिशा में छात्रा सौम्याश्री की आत्महत्या पर ABVP चंबा का आक्रोश, विरोध प्रदर्शन एवं धरना

ओडिशा में छात्रा सौम्याश्री की आत्महत्या पर ABVP चंबा का आक्रोश, विरोध प्रदर्शन एवं धरना


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

दिनांक 13 जुलाई को ओडिशा राज्य के बालेश्वर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सक्रिय कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी ने कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना व चरित्र पर की गई अमर्यादित टिप्पणियों से आहत होकर आत्मदाह कर लिया।आ भा वि प जिला संयोजक ललित वर्मा ने अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि जीवन-मृत्यु के बीच लंबे संघर्ष के बाद उनका निधन हो गया।

इस हृदयविदारक घटना से आक्रोशित होकर ABVP चंबा इकाई द्वारा आज महाविद्यालय चंबा में धरना एवं जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौम्याश्री की आत्मा की शांति हेतु मौन श्रद्धांजलि भी अर्पित की और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अभाविप की मुख्य मांगें:

1. दोषी विभागाध्यक्ष को अविलंब निलंबित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

2. देश के सभी महाविद्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन सुनिश्चित किया जाए।

3. छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रभावी निगरानी तंत्र लागू किया जाए।

ABVP यह स्पष्ट करती है कि सौम्याश्री की यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम पूरे देशभर में छात्राओं के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करेंगे।

 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर