पेंशनर्स का फूटा सरकार पर गुस्सा : समय पर पेंशन और भक्तों की मांग

 पेंशनर्स का फूटा सरकार पर गुस्सा : समय पर पेंशन और भक्तों की मांग


 चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

 आज दिनांक 12. 7. 2025 को पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन चंबा इकाई  की मासिक बैठक श्री देवराज जी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में संपन्न हुई जिसमें सभी सदस्यों द्वारा हिमाचल सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट  किया गया क्योंकि लगातार मांग करने के बावजूद भी सरकार द्वारा पेंशनरो को समय पर पेंशन नहीं दी जा रही है संगठन लगातार मांग कर रहा है कि पेंशनरो को हर माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाए परंतु आधा-आधा महीना बीत जाने के बाद भी पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है इसलिए सरकार के प्रति पेंशनरो का भारी रोष है जो कर्मचारी अप्रैल 2024 से सेवानिवृत हुए हैं उन पेंशनरो को आज तक कोई भी वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे हैं जिससे उन्हें अपना परिवार का पालन पोषण करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है संगठन मांग करता है कि उन्हें अति शीघ्र  वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएं लगभग ढाई वर्ष हो चुके हैं परंतु सरकार द्वारा मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे उन्हें अपना इलाज करवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है  संगठन मांग करता है कि मेडिकल बिलों का भुगतान भी अधिशीघ्र किया जाए 2016 में संशोधन वेतनमान के एरियर के रूप में अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों को एरियर दिया जा चुका है परंतु निगम के कर्मचारी हो या पेंशनर हो उन्हें आज तक एरियर नहीं दिया गया है इसलिए संगठन मांग करता है कि उनके एरियर का भुगतान भी अतिशीघ्र किया जाए और साथ ही आए दिन निगम की गाड़ियां जगह पर खराब हो रही है जिससे सरकार की भी और प्रबंधन की भी छवि धूमिल हो रही है और यात्री भी परेशान हो रहे हैं इसलिए संगठन मांग करता है कि कर्म शालाओं में तकनीकी कर्मचारियों की अति  शीघ्र भर्ती की जाए और कर्म शालाओं में बढ़िया गुणवत्ता के कल पुर्जों की व्यवस्था की जाए जिससे गाड़ियों का काम समय पर हो सके और सरकार और प्रबंधन की छवि भी बनी रहे इसलिए सरकार इन सभी उचित मांगों का अति शीघ्र  हल करें अगर सरकार व प्रबंधन अनुचित मांगों की ओर ध्यान नहीं देती है तो शीघ्र ही एक बड़े आंदोलन का हिमाचल में आजाद किया जाएगा जिसकी पूरी  जिम्मेदारी सरकार की होगी।

 आज की बैठक में निम्नलिखित कर्मचारियों ने भाग लिया

 कुलदीप कुमार, उत्तम सिंह, सुरेश शर्मा, मनोहर लाल, चैन लाल, दुनी चंद, देवराज, महेश नाथ, प्रकाश चंद सोरमम सिंह, कौशल्या देवी बीना देवी, रीता देवी, हरबंस सिंह आदि सदस्यों ने भाग लिया।

 अध्यक्ष

 श्री मनोहर लाल  

 पथ परिवहन पेंशन कल्याण संगठन चंबा। 9805035738

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला