मिंजर मेले की नीलामी अटकी

 मिंजर मेले की नीलामी अटकी


 अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 की व्यापारिक गतिविधियों के लिए शहर का चैगान नं-एक, दो व तीन को नीलाम करने की प्रक्रिया दूसरे चरण में भी सिरे नहीं चढ पाई है। पिछले दो दिनों से इन तीनों चैगानों को नीलाम करने की कवायद का नतीजा शून्य ही रहा। बताते चलें कि चैगान की नीलामी से एकत्रित होने वाले करोडों रूपए के रेवन्यू से ही मिंजर मेले का बेहतर आयोजन होता है।

उल्लेखनीय है कि मिंजर मेला तहबाजारी उपसमिति ने इस वर्ष शहर के चार चैगानों को नीलाम करके करीब सवा तीन करोड रूपए का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया है। नीलामी प्रक्रिया के पहले चरण में तहबाजारी उपसमिति ने चैगान नं चार को चैदह लाख 25 हजार रूपए में नीलाम कर लिया था। इस चैगान का आरक्षित मूल्य चैदह लाख रूपए रखा गया था। पहले चरण में चैगान नं एक, दो व तीन नहीं बिक पाए थे। इसके चलते इन तीन चैगानों को नीलाम करने के लिए आनलाइन माध्यम से दोबारा टेंडर बुलाए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक मिंजर मेला तहबाजारी उपसमिति के संयोजक और एसडीएम सदर प्रियांशु खाती की अगुवाई में दूसरे चरण की नीलामी प्रक्रिया के टेंडर खोले गए। इसमें चैगान नं-एक के लिए तीन टेंडर डाले गए थे। मगर तकनीकी कारणों के चलते चैगान नं-एक नीलाम नहीं हो पाया था। चैगान नं दो के टेंडर में ठेकेदार द्धारा आरक्षित मूल्य से कम रेट कोड करने और चैगान नं तीन के लिए एक टंेडर डाला गया था। इसके चलते चैगान नं एक, दो व तीन को नीलाम करने की प्रक्रिया सिरे चढ नहीं पाई।

सूत्रों की मानें तो अब मिंजर मेला की बुधवार को आयोजित होने वाली बैठक में इन तीनों चैगानों को नीलाम करने की प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा। बैठक में तय किया जाएगा कि इन चैगानों को शाट टेंडर नोटिस या ओपन बोली के जरिए नीलाम किया जाए। बहरहाल, मिंजर मेले की व्यापारिक गतिविधियांे के लिए शहर के तीन चैगानों को नीलाम करने की प्रक्रिया दो चरणों के बाद मुकम्मल नहीं हो पाई है।

उधर, इस बारे में प्रशासनिक प्रतिक्रिया हेतु एसडीएम सदर एवं मिंजर मेला तहबाजारी कमेटी के संयोजक प्रियांशु खाती से बार-बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम